हजारीबाग, मार्च 5 -- हजारीबाग, जिला प्रतिनिधि। खंडेलवाल महिला संघ की ओर से ठाकुरजी की वृंदावन होली का भव्य आयोजन शहर के बड़ा अखाड़ा के समीप स्थित अतिथि भवन में संपन्न हुआ। यह आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। जिसमें संघ की सभी सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और ठाकुरजी के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। कार्यक्रम की शुरुआत राधा-कृष्ण की प्रतिमा स्थापना और विधिवत पूजा-अर्चना से हुई। इसके पश्चात सभी उपस्थित श्रद्धालुओं ने फूलों की होली खेलकर उत्सव का आनंद लिया। भक्ति रस से सराबोर इस आयोजन में श्रद्धालुओं ने रंग बरसे, होली खेलैं रघुवीरा जैसे पारंपरिक भजनों पर झूमते हुए होली का उत्सव मनाया। इस आयोजन में महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार के मनोरंजक खेलों का भी आयोजन किया गया। खेलों में राधा-कृष्ण से संबंधित प्रश्नोत्तरी, होजी खेल का आयोजन ह...