कुशीनगर, जनवरी 8 -- कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया ब्लाक के देवतहा बाली, पशिया टोला में निर्माणाधीन पशु आश्रय केन्द्र वर्षों से बदहाल है। आश्रय का परिसर झाड़ियों में तब्दील है। लगभग आठ वर्ष पूर्व पशु आश्रय पर पैसा खर्च किया गया। लगभग 5-6 लाख की लागत से बना आश्रय स्थल बेकार पड़ा है। ग्रामीणों का कहना है कि यह पशु आश्रय दिखावा मात्र है। निर्माण के कुछ ही वर्ष तक यह सही से चला लेकिन अब खंडहर हो चुका है। झाड़ियों से पटा पड़ा है। यहां भूमि पर्याप्त है। इसकी जगह सब्जी मंडी या खेल मैदान बन जाता तो किसानों और युवाओं के लिए वरदान साबित होता। इस क्षेत्र में सभी प्रकार के सब्जी और तिलहन की उपजाऊ भूमि है। ब्लाक के बीडीओ आरके सेठ का कहना है कि पशु आश्रय केन्द्र की जांच कराकर पुनः उपयोग में लाने का प्रयास किया जाएगा। इस संबंध में खड्डा विधायक विवेकानंद पाण्डे...