नोएडा, सितम्बर 8 -- ग्रेटर नोएडा/दादरी, संवाददाता। दादरी कोतवाली पुलिस ने सोमवार को बोड़ाकी गांव में खंडहर मकान में चल रही अवैध पटाखा फैक्टरी का भंडाफोड़ कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने यहां से 1500 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री, मशीनें और उपकरण बरामद किए। ग्रेटर नोएडा के एडीसीपी सुधीर कुमार ने बताया कि दादरी कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बोड़ाकी गांव में एक खंडहर मकान में छापेमारी की। पुलिस की जांच में पता चला कि मकान में अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे थे। पुलिस ने मौके से करीब 1500 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री, तैयार और अधबने पटाखे और निर्माण में प्रयुक्त होने वाले उपकरण बरामद किए। बरामदगी में भारी मात्रा में रासायनिक पाउडर, मशीनें, पैकिंग सामग्री और डेटोनेटर तार तक शामिल हैं। पुलिस ने यहां से तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार ...