बिहारशरीफ, जनवरी 13 -- नालंदा नगर पंचायत में सशक्त समिति की हुई बैठक फोटो: नालंदा02: नालंदा नगर पंचायत में आयोजित सशक्त समिति की बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी, अध्यक्ष व सदस्य। नालंदा, निज संवाददाता। नगर पंचायत के विकास को गति देने और नगर के निजी कोष को मजबूत करने के लिए मंगलवार को सभागार में सशक्त स्थाई समिति की बैठक आयोजित की गई। मुख्य पार्षद अलोधनी देवी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन और वित्तीय बाधाओं को दूर करने पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यपालक पदाधिकारी राजन कुमार ने कहा कि वर्तमान में राशि के अभाव के कारण कई विकास कार्य धीमी गति से चल रहे हैं। इस समस्या के समाधान के लिए समिति ने सर्वसम्मति से नगर क्षेत्र के प्रमुख आय स्रोतों की बंदोबस्ती (टेंडर) करने का निर्णय लिया है। आमदनी बढ़ाने के लिए नालंदा खंडहर...