पौड़ी, जुलाई 15 -- पिथौरागढ़ जिले के खंड शिक्षाधिकारी विण पर महिला कर्मचारियों के साथ उत्पीड़न करने के मामला सामने आया है। मामले पर उत्तराचल फ़ेडरेशन ऑफ़ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन गढ़वाल मण्डल के पदाधिकारियों ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने सरकार से जल्द ही आरोपी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है। उत्तराचल फ़ेडरेशन ऑफ़ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन गढ़वाल मण्डल के अध्यक्ष सीताराम पोखरियाल ने सीएम को ज्ञापन भेजकर जल्द ही संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। सीएम को भेजे गए पत्र में सीताराम पोखरियाल ने कहा कि पिथौरागढ़ जिले के खंड शिक्षाधिकारी विण पर महिला कर्मचारियों के साथ उत्पीड़न करने के मामला सामने आया है। जिससे प्रदेश में सभी कर्मचारियों में आक्रोश बना हुआ है। उन्होंने जल्द ही सरकार से आरोपी खंडशिक्षाधिकारी गणेश...