रुडकी, जनवरी 8 -- बीएसएम इंटर कॉलेज की एनएसएस इकाई के सात दिवसीय शिविर के समापन पर गुरुवार को नुक्कड़ नाटकों के जरिये सामाजिक बुराइयों को दूर करने का संदश दिया गया। मुख्य अतिथि संस्थान के अध्यक्ष ममतेश कुमार शर्मा, अति विशिष्ट अतिथि सचिव रजनीश कुमार शर्मा और विशिष्ट अतिथि नेशनल कन्या इंटर कॉलेज खानपुर के प्रबंधक डॉ. घनश्याम गुप्ता ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। एनएसएस स्वयंसेवकों ने एनएसएस गीत और लक्ष्य गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद उन्होंने शराब मुक्ति पर आधारित नुक्कड़ नाटक ने ग्रामीणों को प्रभावित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...