भभुआ, फरवरी 14 -- मैट्रिक परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने लिच्छवी भवन में की समीक्षा बैठक भभुआ, नगर संवाददाता। मैट्रिक परीक्षा को लेकरडीएम नितिन कुमार सिंह व एसपी हरिमोहन शुक्ला ने शनिवार को शहर के लिच्छवी भवन में बैठक की। उन्होंने अफसरों को बताया कि कैमूर जिले में 17 फरवरी से शुरू होगी 30 केंद्रों पर मैट्रिक की परीक्षा कड़ी सुरक्षा में ली जाएगी। प्रथम पाली सुबह 09:30 बजे से और द्वितीय पाली दोपहर 02:00 बजे से शुरू होगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पूर्व (प्रथम पाली के लिए सुबह 09:00 बजे और द्वितीय पाली के लिए दोपहर 01:30 बजे तक) ही केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों का जूता-मोजा पहनकर आना सख्त वर्जित है। परीक्षार्थी केवल चप्पल पहनकर ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश कर सकेंगे। मुख्य द्वार पर परीक...