बागपत, नवम्बर 13 -- शहर के ईदगाह मोहल्ले के रहने वाले युवक की हत्या के मामले में पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में लगी है। वहीं, गुरुवार को पुलिस ने गिरफ्तार मुख्य आरोपी का चालान कर दिया। दूसरी ओर गुरुवार की सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच मृतक युवक के शव को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। शहर के ईदगाह मोहल्ले की झंकार गली में उमरद्वीन का परिवार रहता है। करीब छह वर्ष पहले उमरद्वीन का छोटा बेटा नफीस अपने चाचा के लकड़े की पत्नी को लेकर फरार हो गया था। जिसके बाद दोनों ने निकाह कर लिया था। तभी से वे दोनों सहारनपुर में रह रहे थे। गत दिवस नफीस की मां मकसूदी का इंतकाल हो गया था। जिसकी सूचना मिलने पर नफीस बागपत आया था। दोपहर के समय मकसूदी का जनाजा निकला। जिसके बाद कब्रिस्तान में जनाजे की नमाज अदा हुई थी। जिसमें नफीस भी शामिल रहा था। आरोप है कि इसी...