रामपुर, अक्टूबर 4 -- जिले में कड़ी सुरक्षा के बीच शुक्रवार को जुमे की नमाज हुई। जामा मस्जिद से लेकर चौराहों तक पुलिस का पहरा रहा। इस दौरान अधिकारी भी पल-पल की जानकारी लेते रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए अपर पुलिस अधीक्षक भी जामा मस्जिद पर पहुंचे थे। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इत्तेहाद-ए-मिल्लत कौंसिल (आईएमसी) प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां ने 26 सितंबर को नमाज-ए-जुमा के बाद नामूसे-रिसालत को लेकर इस्लामिया ग्राउंड बरेली में भीड़ एकत्र कर वहां से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च करने का ऐलान किया था। मौलाना के ऐलान के बाद ही बरेली में बवाल हो गया था। इसके बाद से ही आसपास के जिलों को भी अलर्ट किया गया था। बरेली के पास का जिला होने के कारण रामपुर में भी अलर्ट किया गया। पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र ने सभी थाना प्रभारियों को मुस्तैद रहने के आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.