समस्तीपुर, मार्च 16 -- समस्तीपुर। जिला मुख्यालय में शुक्रवार व शनिवार को छिटपुट घटनाओं को छोड़ होली का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। पुलिस और प्रशासन ने होली पर्व के मद्देनजर सुरक्षा के लिहाज से जगह-जगह भारी पुलिस बल तैनात किया, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो सके। जिले भर में अलग-अलग चौक-चौराहों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती रही, वहीं गश्ती वाहन पर लगातार गश्ती करते रहे। डीएम रोशन कुशवाहा व एसपी अशोक मिश्रा खुद इसकी मानिटरिंग कर रहे थे। वहीं, होली पर्व के दौरान जब जुमे की नमाज सकुशल संपन्न हुई, तब पुलिस और प्रशासन के आला अफसरों ने राहत की सांस ली। होली के पर्व और जुमे की नमाज के मद्देनजर समस्तीपुर पुलिस और प्रशासन ने अतिसंवेदनशील, संवेदनशील इलाकों को कड़ी निगरानी में शुक्रवार को रखा। पुलिस टीमें, क्यूआरटी टीम, सर्विलांस टीमों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.