औरैया, फरवरी 23 -- औरैया, संवाददाता। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाएं सोमवार को जिले में कड़ी निगरानी के बीच शांतिपूर्ण हुईं। दिनभर सीसीटीवी कैमरों, स्टैटिक मजिस्ट्रेट और सचल दल की निगरानी के कारण कहीं से भी नकल का मामला सामने नहीं आया। सुबह से ही परीक्षा केंद्रों के बाहर परीक्षार्थियों और अभिभावकों की चहल-पहल दिखाई दी। पहली पाली में हाईस्कूल अंग्रेजी की परीक्षा आयोजित हुई। इसमें 20,447 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 18,984 उपस्थित रहे जबकि 1,463 छात्र अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में इंटरमीडिएट गणित और जीव विज्ञान की परीक्षा हुई। जीव विज्ञान में 12,218 में से 11,248 परीक्षार्थी उपस्थित और 979 अनुपस्थित रहे। गणित विषय में 4,659 में से 4,478 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 182 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इसके अतिरि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.