महोबा, जनवरी 2 -- महोबा, संवाददाता। कड़ाके की सर्दी ने आमजनमानस को हलाकान कर दिया है। दिन भर कोहरे से लोग सर्दी से जूझते रहे। कोहरे में राजमार्ग में वाहन रेंगते हुए नजर आए। दिन भर लोग सर्दी से बचाव के लिए अलाव में जुटे रहे। कंबल वितरण अभियान तेज हो गया है। बुजुर्गो को सर्दी से बचाव के लिए कंबल वितरित किए जा रहे है। इन दिनों मौसम की मार लोगों पर कहर बनकर टूट रही है। गुरुवार को सुबह से घना कोहरा होने के कारण कानपुर सागर और झांसी मिर्जापुर राजमार्ग में वाहन रेंगते हुए नजर आए। कोहरे के कारण ट्रेनों के देरी से पहुंचनें के कारण यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। ट्रेनें एक-एक घंटा तक देरी से पहुंची। पारा न्यूनतम 9 डिग्री तक पहुंच गया। जबकि अधिकतम तापमान 19 डिग्री रहा। प्रशासन ने सर्दी से बचाव को लेकर एडवाइजरी जारी की है। प्रशासन के द्वारा जारी एडवाइज...