फतेहपुर, दिसम्बर 21 -- फतेहपुर। रविवार को लगातार पांचवें दिन भी जिले में मौसम खराब रहा। अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दिनभर घने बादल छाए रहे और कड़ाके की सर्दी रही। एक घंटे के लिए भी धूप नहीं निकली। शाम पहर गलन और तेज हो गई। जिसके चलते लोग परेशान नजर आए। सर्दी तेज होने के बाद शहर से गांव तक जनजीवन पर असर पड़ा है। सुबह काम पर जाने वाले लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार की सुबह कोहरा नहीं था, लेकिन वातावरण में घने बादलों का डेरा बना रहा। पछुआ हवा चलने के कारण सर्दी काफी तेज थी। इससे बाहर निकले लोगों को काफी परेशान होना पड़ा। लोगों के हाथ-पैर ठंडे हो जा रहे थे। बर्फीली हवा के कारण लोगों का बुरा हाल था। रविवार को अवकाश का दिन होने के कारण अधिकांश लोग घरों में ही दुबके रहे। पछुआ हवा और धुंध ...