नई दिल्ली, जनवरी 28 -- CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इंडोनेशिया, जो दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम देश है, वहां के राष्ट्रपति अपने भारतीय डीएनए पर गर्व करते हैं। उनका नाम भी संस्कृत से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि इंडोनेशिया में राम को पूर्वज माना जाता है, गरुड़ उनकी राष्ट्रीय एयरलाइंस है, गणपति उनकी मुद्रा पर है और रामलीला उनका राष्ट्रीय त्योहार है। भारत में रहकर, इस धरती का उपभोग करने वाली बड़ी आबादी, जो दुर्भाग्य से केवल वोट बैंक बनकर रह गई है, क्या वे स्वीकार कर पाएंगे कि उनके पूर्वज राम थे? मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ के ताज होटल में एक निजी चैनल के कार्यक्रम में सवालों के जवाब दे रहे थे। सीएम योगी ने कार्यक्रम में देश और प्रदेश में चल रहे कई ज्वलंत मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखी। उन्होंने भारत के अल्पसंख्...