बलरामपुर, फरवरी 17 -- परेशानी सादुल्लाह नगर, संवाददाता। रेहरा बाजार ब्लाक के तीन लाख वाशिंदों को सरकारी बस सेवा नहीं उपलब्ध है। हजारों लोग प्रतिदिन डग्गामार वाहनों से यात्रा करने को विवश हैं। बलरामपुर जाने के लिए दो प्राइवेट बसें उपलब्ध हैं, जो पांच बजते-बजते सादुल्लाह नगर वापस आ जाती हैं। जीप व ई-रिक्शा सादुल्लाह नगर से केवल रेहरा बाजार तक यात्रियों को ले जाते हैं। उसके बाद उतरौला पहुंचने के लिए लोगों को दूसरे वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। समस्या निस्तारण के लिए कई बार मांग की गई, लेकिन क्षेत्र में सरकारी बस सेवा उपलब्ध नहीं हो सकी। रेहरा बाजार ब्लाक की आवादी लगभग तीन लाख है। सादुल्लाह नगर व धुसवा बाजार ब्लाक क्षेत्र में ही आते हैं। क्षेत्रवासियों को सरकारी बस की सुविधा आज तक उपलब्ध नहीं हो सकी। सादुल्लाह नगर से बलरामपुर की दूरी लगभग 70 ...