मोतिहारी, सितम्बर 13 -- मोतिहारी, हिप्र.। विधान सभा चुनाव में मतदाताओं की अधिकतम भागीदारी के लिए जिला स्तर पर गठित स्वीप कोषांग की बैठक गुरुवार को कोषांग के वरीय पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त डॉ प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में हुई। मतदाता जागरूकता के लिए एक विस्तृत कार्यक्रम बनाने का निर्देश दिया गया। इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी, डीपीओ आईसीडीएस तथा डीपीएम जीविका को निर्देश दिया गया कि मतदाता जागरूकता अंतर्गत जिन-जिन गतिविधियों को आयोजित किया जाएगा, उसकी एक विस्तृत सूची बनाकर जिला स्वीप कोषांग को शीघ्र उपलब्ध करा दें। डीपीओ आईसीडीएस को निर्देश दिया गया कि आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्र के पोषक क्षेत्र में डोर टू डोर भ्रमण कर यह देख लें कि कोई मतदाता बनने से छूट तो नहीं गया है। सेविका सह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.