पाकुड़, मार्च 9 -- महेशपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में शनिवार प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. सुनील कुमार किस्कू की अध्यक्षता में मासिक बैठक की गई। बैठक में सभी सीएचओ, एएनएम और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में सर्वप्रथम विगत माह किए गए कार्य की समीक्षा की गई। बैठक में एनसीडी जांच, महिला बंध्याकरण, ओपीडी, एएनसी जांच, टीकाकरण की प्रगति की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान धीमी प्रगति वाले एएनएम को सुधार लाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कहा कि गर्मी का सीजन आने वाला है, अपने-अपने क्षेत्र में डायरिया, मलेरिया, टाइफाइड वाले रोगियों को तुरंत प्राथमिक उपचार कर अस्पताल भेजना सुनिश्चित करें। बताया कि अगर किसी मरीज को दो सप्ताह से खांसी हो तो अवश्य टीबी जांच के लिए अस्पताल भेजें। साथी छिड़काव कार्य को लेकर भी सभी को जानकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.