संतकबीरनगर, मार्च 7 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के क्षेत्र पंचायत खलीलाबाद की बैठक में करीब साढ़े चार करोड़ के विकास योजनाओं को मंजूरी प्रदान की गई। क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने बैठक में प्रतिभाग करते हुए क्षेत्र की समस्याओं को उठाया। इसके बाद बैठक में सर्व सम्मति से विकास की योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई। ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रमुख प्रमिला देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक की शुरुआत में खंड विकास अधिकारी रामप्रताप पाण्डेय ने पिछली कार्रवाई को पढ़कर सुनाया। बैठक में प्रधानमंत्री आवास, मनरेगा, राज्य वित्त, शादी अनुदान, पौधरोपण, इंडिया मार्का हैंडपंप रिबोर सहित अन्य पर चर्चा की। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को रखा। साथ ही विकास के प्रस्ताव प्रस्तुत किए। इसके बाद सर्वसम्मति से साढ़े चार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.