जौनपुर, फरवरी 9 -- सतहरिया, हिन्दुस्तान संवाद। हिन्दू इंटर कॉलेज मुंगराबादशाहपुर परिसर में रविवार को विद्यालय के संस्थापक यमुना प्रसाद गुप्त की 126वीं जयंती संस्थापक परिवार की ओर से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थापक की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया गया। मुख्य अतिथि बीएचयू वाराणसी के सेवानिवृत्त प्रोफेसर आरपी सिंह ने कहा कि यमुना प्रसाद गुप्त क्षेत्र के महामना थे। उन्होंने एक-एक पैसा जुटाकर मात्र 25 वर्ष की आयु में ब्रिटिश शासन के कठिन दौर में इतना बड़ा विद्यालय खड़ा किया, जो अपने आप में ऐतिहासिक और प्रेरणादायक कार्य है। उन्होंने कहा कि उनके आदर्शों और पदचिह्नों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। विशिष्ट अतिथि इंजीनियर उमाशंकर गुप्ता ने कहा कि अंग्रेजी हुकूमत के समय प्रतिकूल परिस्थितियों में भी संस्थापक ने शिक्षा की अलख ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.