लखीमपुरखीरी, नवम्बर 10 -- भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चलाए जा रहे मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत एसडीएम प्रतीक्षा त्रिपाठी ने गोला विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में जाकर अभियान की समीक्षा की और मतदाताओं से सीधा संवाद किया। एसडीएम प्रतीक्षा त्रिपाठी ने मैलानी कुकुरा, ग्रंट नम्बर 11,कोंधवा में घर-घर जाकर मतदाता सत्यापन प्रक्रिया का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिकों और ग्रामीण परिवारों से मिलकर परिगणना प्रपत्र वितरित किए और एसआईआर प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने साथ चल रहे बीएलओ को निर्देश दिए कि वे हर घर तक पहुंचकर मतदाता सूची का सत्यापन सुनिश्चित करें ताकि आगामी चुनाव में पारदर्शी, शुद्ध और फर्जी मतदाता रहित वोटर सूची तैयार की जा सके। एसडीएम ने कहा कि सरकार द्वारा 4 नवंबर से शुरू किया गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.