वाराणसी, जनवरी 4 -- वाराणसी। कमच्छा स्थित सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज में पूर्व वित्त मंत्री स्व. हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव 'हरीशजी' की स्मृति में आयोजित क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर में रविवार को आरएसएस के क्षेत्र कार्यवाह वीरेंद्र जायसवाल पहुंचे। प्रशिक्षुओं से परिचय प्राप्त किया। खिलाड़ियों को तपस्या की तरह प्रशिक्षण प्राप्त करने की सलाह दी। कहा कि गुरु से विनम्रता से ज्ञान प्राप्त करें, सफलता का कोई शॉर्ट कट नहीं है। शिविर चिन्तामणि मुखर्जी क्रिकेट/स्पोर्ट्स अकेडमी एवं आनंद क्रिकेट अकेडमी की ओर से संचालित है। विशेष सत्र की अध्यक्षता आनंद क्रिकेट अकेडमी के संस्थापक पीपी आनंद मिश्रा ने की। अधिवक्ता विन्ध्याचल चौबे, सीए अजय सोनी, राघवेन्द्र श्रीवास्तव, अधिवक्ता ज्ञानप्रकाश श्रीवास्तव, रंजन मिश्रा, अकादमी के कप्तान ऋषभ मिश्रा, कृष्णकांत तिवारी ...