दुमका, जनवरी 24 -- दुमका, प्रतिनिधि। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स दुमका संस्था के तरफ से गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक डॉ0 दुर्गानन्द झा यज्ञ मैदान में राष्ट्रीय ध्वज को फहराएंगे। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के जिला सचिव विजय कुमार दूबे ने बताया कि इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रुप मे जिला शिक्षा पदाधिकारी सह भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के जिला आयुक्त भूतनाथ रजवार एवं जिला शिक्षा अधीक्षक सह सहायक जिला आयुक्त आशीष कुमार हेम्ब्रम मैजूद रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...