धनबाद, जनवरी 28 -- धनबाद / गंगेश गुंजन झारखंड में नगर निगम चुनाव की घोषणा हो चुकी है। चुनाव के दावेदारों को अब मुश्किल से 27 दिनों का समय चुनाव प्रचार के लिए मिलेगा। चुनाव भले ही गैरदलीय हो रहे हैं लेकिन दलों के नेता इसे लेकर जोर आजमाइश कर रहे हैं। नगर निकाय चुनाव को लेकर धनबाद में क्षेत्रीय दल अपने समर्थित उम्मीदवारों की घोषणा कर रहे हैं। वहीं राष्ट्रीय दलों के अंदर घमासान मचा हुआ है। धनबाद नगर निगम में मेयर पद के लिए जयराम महतो की पार्टी जेएलकेएम ने युवा इंजीनियर प्रकाश कुमार को दल समर्थित उम्मीदवार घोषित कर दिया है। पार्टी के कार्यकर्ता चुनाव प्रचार के लिए भी उतर चुके हैं। वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कमेटी ने पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता डा. नीलम मिश्रा को पार्टी का अधिकृत उम्मीदवार होने का दावा किया है। दूसरी ओर भाजपा में सबसे अधिक ...