कानपुर, दिसम्बर 28 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। भाजपा पार्षद पवन गुप्त को बीते 26 दिसंबर को महापौर प्रमिला पांडेय ने चार बार सदन की भविष्य में होने वाली बैठकों से निलंबित किया था। साथ ही क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल को पार्षद पवन और अंकित मौर्या पर सदन में अभद्रता और अनुशासनहीनता करने का पत्र महापौर ने भेजा था। पत्र में कहा था कि सत्तापक्ष के बावजूद सदन में विपक्ष की तरह भूमिका निभाते हैं। रविवार को पवन ने पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल और जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित संग बैठकर सुनी। इसे लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। भाजपा नेता अपने-अपने हिसाब से अटकलें लगा रहे हैं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, वीडियो वायरल कानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तर जिलाध्यक्ष शिवांग मिश्र पर जाग...