कौशाम्बी, दिसम्बर 10 -- क्षेत्राधिकारी लाइन जनेश्वर प्रसाद पांडेय ने बुधवार को पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड की सलामी ली। इस दौरान उन्होंने टोलीवार परेड का निरीक्षण किया तथा उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों व प्रशिक्षु आरक्षियों के टर्नआउट का बारीकी से अवलोकन किया। परेड में जवानों को दौड़, शारीरिक प्रशिक्षण (पीटी) एवं टोलीवार ड्रिल कराई गई। उन्होंने ने पुलिस लाइन परिसर स्थित मेस, आरटीसी बैरक, प्रशिक्षण कक्ष, डीसीआर, शस्त्रागार, डायल-112 कार्यालय, परिवहन शाखा, प्रतिसार निरीक्षक कार्यालय एवं पुलिस बैरकों का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान साफ-सफाई, रख-रखाव एवं अन्य व्यवस्थाओं में सुधार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.