रिषिकेष, सितम्बर 14 -- डोईवाला क्षेत्र के लोगों को अब शव को मोक्ष धाम ले जाने के लिए वाहन की सुविधा मिलेगी। इसके लिए सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आपस में धनराशि एकत्रित कर मोक्ष वाहन खरीद कर जनता को समर्पित किया है। रविवार को डोईवाला क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने श्री हंस कालू सिद्ध बाबा की गोशाला ट्रस्ट को संचालन के लिए मोक्ष वाहन भेंट किया। मोक्ष वाहन की चाबी नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने गोशाला ट्रस्ट के संचालक डबल सिंह भंडारी को सौंपी। नरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आपस में धनराशि एकत्र कर यह मोक्ष वाहन जनहित में समर्पित किया है। जिसे भी इसकी जरूरत पड़ेगी, वह ट्रस्ट के सदस्य डबल सिंह भंडारी और राजन गोयल से संपर्क कर इसे प्रयोग में ला सकता है। मौके पर चंद्र प्रकाश गोयल, राजकुमार पुंडीर, विकास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.