नैनीताल, मई 21 -- भवाली, संवाददाता। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निदेशक कुमाऊं डॉ. नर सिंह गुंज्याल ने भवाली सेनिटोरियम स्थित क्षय रोग आश्रम का बुधवार को निरीक्षण किया। इस दौरान सर्जिकल वार्ड की टपकती छत की हालत देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। डॉ. गुंज्याल ने वार्ड, एक्सरे विभाग, फार्मेसी, पैथोलॉजी, ओटी, ओपीडी का निरीक्षण कर व्यवस्था देखीं। सर्जिकल वार्ड के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि मरीजों को भर्ती करने के लिए जल्द सर्जिकल वार्ड को ठीक करने और सेनिटोरियम को मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल बनाए जाने की जरूरत है। अस्पताल में 60 मरीज भर्ती हैं, लेकिन यहां एक्सरे टेक्नीशियन, लैब टेक्नीशियन के पद रिक्त हैं। डॉ. गुंज्याल ने कहा कि उच्च अधिकारियों को अस्पताल की हालत के बारे में बताया गया है। जनप्रतिनिधियों ने भी सेनिटोरियम अस्पताल को राष्ट...