एटा, मार्च 24 -- विश्व क्षयरोग दिवस पर सोमवार को मेडिकल कालेज, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जैथरा पर कार्यक्रम आयोजित हुए। मेडिकल कालेज में स्त्री एवं प्रसूति रोग विभागाध्यक्ष डा.साधना सिंह ने महिलाओं को बताया कि एक सप्ताह से अधिक दिनों तक खांसी रहने पर तत्काल चिकित्सकों से परामर्श लें। खांसी के साथ बलगम आने पर तत्काल जांच कराये। जांच में क्षयरोग की पुष्टि होने पर स्वास्थ्य विभाग के जिला क्षयरोग केन्द्र, मेडिकल कालेज में पंजीकरण कराकर उपचार की शुरूआत कराएं। उन्होंने बताया कि टीबी कोई जानलेवा बीमारी नहीं है। लोगों को समय पर जांच कराकर उपचार लेने की जरूरत है। क्षयरोगियों को नि:क्षय पोषण योजना के तहत एक हजार रुपये प्रतिमाह दिये जा रहे है। सीएचसी जैथरा पर 17 क्षयरोगियों को वितरित की पोषण पोटली जैथरा। सीएचसी जैथरा पर पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.