सीवान, फरवरी 16 -- मैरवा/रघुनाथपुर, एक संवाददाता। पीटीईसी मैरवा विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, प्रधान शिक्षक, नामित शिक्षकों एवं डी.एल.एड. प्रशिक्षुओं के लिए एक दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला निपुण भारत मिशन एवं निपुण बिहार मिशन के तहत आयोजित की गई थी। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सत्येन्द्र बहादुर सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि हम सभी को एकजुट होकर निपुण भारत मिशन को सफल बनाना है। कार्यशाला का संचालन डॉ. अवधेश कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि एससीईआरटी निर्देशित पूरक गतिविधियों को प्रत्येक माह पूरी लगन और मनोयोग से कराया जाए, तो कक्षा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय के बच्चों में हिंदी व गणित के कौशल का समुचित विकास होगा और संबंधित विद्यालय शीघ्र ही निपुण विद्...