जमशेदपुर, मार्च 9 -- जमशेदपुर। क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस तथा होली मिलन कार्यक्रम बारीडीह के वीर कुंवर सिंह हॉल में धूम धाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मणिपाल हॉस्पिटल की प्रोफेसर डॉ. सोनालिका सिंह, उप निर्वाचन आयुक्त प्रियंका सिंह, डीसपी अरुणा मिश्रा, तरुणा मिश्रा, भोजपुरी सिंगर शिवानी पंकज शामिल हुए।कार्यक्रम राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदा सिंह के निर्देश अनुसार प्रदेश महामंत्री चंदा सिंह राजपूत के नेतृत्व में की गई। महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए साथ ही बच्चियों और महिलाओं को उनके क्षेत्र में किए गए कार्य के लिए उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मीडिया प्रवक्ता श्वेता सिंह ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कोल्हान अध्यक्ष शीलू सिंह, जि...