एटा, जनवरी 10 -- शनिवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा जिलाध्यक्ष ओम प्रताप सिंह के नेतृत्व में क्षत्रिय समाज के लोगों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया। एसडीएम एवं तहसीलदार की अनुपस्थिति में नायब तहसीलदार शाश्वत अग्रवाल को सौंपा गया। इसमें उन्नाव के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर से संबंधित प्रकरण में निष्पक्ष, पारदर्शी एवं न्यायसंगत सुनवाई कराए जाने की मांग की गई। महासभा के पदाधिकारियों ने कहा कि उक्त प्रकरण में कुछ संगठित समूहों जानबूझकर वातावरण को प्रभावित कर दबाव बनाया गया। इसके चलते बिना सभी तथ्यों पर समुचित विचार किए एकतरफा धारणा प्रस्तुत की गई। उनका कहना है कि यह स्थिति न्याय के मूल सिद्धांत जब तक दोष सिद्ध न हो, तब तक निर्दोष के विपरीत है। क्षत्रिय महासभा ने मांग की कि जब तक न्यायालय से दोष सिद्ध नहीं किया जाता। तब तक मीडिया ट्राय...