रांची, अक्टूबर 24 -- रांची, वरीय संवाददाता। राज्यभर के क्षत्रिय समाज को एकजुट करने के लिए अगले वर्ष 22 फरवरी को रांची में प्रदेशस्तरीय विशाल रैली का आयोजन होगा। इसे क्षत्रिय गौरव झारखंड प्रदेश के नेतृत्व में किया जाएगा। इसमें पूरे राज्य से 50 हजार से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है। यह जानकारी क्षत्रिय गौरव झारखंड के प्रदेश संयोजक प्रवीण सिंह ने शुक्रवार को दी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में विभिन्न जिलों से आए क्षत्रिय समाज और संगठनों के पदाधिकारी और प्रतिनिधि शामिल हुए। प्रवीण सिंह ने कहा कि रैली के माध्यम से समाज की एकजुटता को और सशक्त बनाने की रणनीति तय की जाएगी। क्षत्रिय समाज के उत्थान के लिए भविष्य की कार्ययोजना पर भी मंथन होगा। उन्होंने यह भी कहा कि समाज के समग्र विकास के लिए सरकार से सवर्ण आयोग गठित करने की मांग होगी। क्षत्रिय गौरव म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.