अलीगढ़, अक्टूबर 5 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा 12 अक्टूबर को क्षत्रिय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। विजयदशमी पर्व के उपलक्ष्य में यह आयोजन आईटीआई रोड स्थित लॉज में किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक डॉ. शैलेन्द्र पाल सिंह ने रविवार को प्रेसवार्ता में बताया कि सम्मेलन की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर व कार्यकारी अध्यक्ष युवराज अंबरीष पाल सिंह करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री ठा. जयवीर सिंह, शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी, महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह शामिल होंगी। मुख्य वक्ता किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूरन सिंह व सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता एपी सिंह होंगे। मंडल अध्यक्ष विवेक प्रताप सिंह ने बताया कि सम्मेलन में समाज के बुजुर्...