रांची, अप्रैल 23 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली राजबाड़ी परिसर में बुधवार को क्षत्रिय महासभा सिल्ली के तत्वावधान में 1857 की क्रांति के योद्धा बाबू वीर कुंवर सिंह का जयंती समारोह का आयोजन किया गया। महासभा के अध्यक्ष राजा पुष्पेंद्र नाथ सिंह देव, आरपीएफ के एईएन सिंह, किशोर सिंह देव, भरत देव साय, गौरीनाथ सिंह, संजीत सिंह देव, भरत देव साय, शशि सिंह समेत अन्य लोगों ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर नमन किया। राजा पुष्पेंद्र सिंह देव ने कहा कि बाबू वीर कुंवर सिंह प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम 1857 के महानायक थे। 80 वर्ष की उम्र में भी अंग्रेजों के खिलाफ उन्होंने लड़ाई लड़ी और आरा नगर पर कब्जा कर लिया था। भरत देव साय ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश के युवाओं को बाबू वीर कुंवर सिंह से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस मौके पर शंकर सिंह, भोलानाथ साय, का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.