रांची, जनवरी 6 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। क्षत्रिय महासभा सिल्ली के सदस्यों ने समाज के सदस्य बलराम सिंह से मुलाकात कर हाल चाल जाना। वे पिछले कई महीनों से अस्वस्थ चल रहे हैं। आज वे बेहतर इलाज के लिए सीएमसी बेल्लूर के लिए रवाना हुए। महासभा के संरक्षक राजा पुष्पेंद्र नाथ सिंह देव समेत अन्य सदस्यों ने मुलाकात कर उन्हें समाज की ओर से आर्थिक सहायता राशि दी। मौके पर गौरीनाथ सिंह, भरत देव साय, संजीत सिंह देव, सुभाष सिंह, घुनाथ साय, धर्मा सिंह और रोहिणा सिंह समेत कई सदस्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.