रामपुर, जुलाई 30 -- रामपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तीज महोत्सव का कार्यक्रम धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ देवाधिदेव महादेव और मां पार्वती के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ जिसमें तीज क्वीन का खिताब आरती सिंह को मिला। नीलिमा सिंह रनर अप रहीं। कार्यक्रम में महिलाओं सांस्कृतिक नृत्य, सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, म्यूजिकल चेयर,अंताक्षरी जैसी प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। महिला जिलाध्यक्ष ने महिलाओं को परिवार को अच्छे संस्कार प्रदान करने के लिए प्रेरित किया और सभी से निवेदन किया कि परिवार के साथ अपनी शिक्षा, सेहत और अपने भविष्य पर भी ध्यान केंद्रित करे क्योंकि महिलाएं देश की आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करती है। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं के उपरांत जज डॉ. शालिनी सिं...