गोरखपुर, फरवरी 20 -- गोरखपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की बैठक प्रताप सभागार तारामंडल में हुई। इसमें शाही ग्लोबल हॉस्पिटल के निदेशक व आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ. शिव शंकर शाही को चिकित्सा प्रकोष्ठ का पूर्वांचल प्रांत अध्यक्ष मनोनीत किया गया। पूर्वांचल प्रांत के महामंत्री अश्वनी कुमार सिंह लालू ने डॉ. शाही के मनोनयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि प्रांत में आने वाली 11 जिलों के चिकित्सकों को संगठित कर चिकित्सा प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इस अवसर पर ओम प्रकाश सिंह, राधेश्याम चंद, राजेश्वर सिंह, रणंजय सिंह, योगेंद्र सिंह, विजय बहादुर सिंह, समर बहादुर सिंह, योगेंद्र नाथ सिंह, मानवेंद्र सिंह, कृष्ण मोहन सिंह, एके सिंह, इंद्रजीत सिंह चंदेल, कृष्ण मोहन शाही, प्रवीण सिंह, राजकुमार सिंह, संजय सिंह उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान क...