रुद्रपुर, मार्च 27 -- किच्छा, संवाददाता। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने सपा राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन के खिलाफ प्रदर्शन कर उनका पुतला फूंका। इस दौरान उन्होंने रामजी लाल पर राणा सांगा के लिए अनर्गल बयानबाजी करने का आरोप लगाया। महासभा ने रामजी लाल सुमन की राज्यसभा सदस्यता को खत्म कर उनके खिलाफ मुकदमा कायम करने की मांग की। गुरुवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता नगर अध्यक्ष धनंजय सिंह की अगुवाई में महाराणा प्रताप चौक पर जमा हुए। इस दौरान संजीव सिंह ने आरोप लगाया कि देश की आन, बान, शान पर अपना सब कुछ न्यौछावर करने वाले पराक्रमी वीर योद्धा राणा सांगा पर सांसद सुमन ने अनर्गल बयानबाजी की है। कहा कि देश उन्हें कभी माफ नहीं करेगा। उन्होंने सुमन की राज्यसभा सदस्यता समाप्त कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.