अयोध्या, मई 11 -- अयोध्या, संवाददाता। अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद ने महाराणा प्रताप की जयंती मनाई। गुप्तारघाट स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि महाराणा प्रताप देश की महान विभूति थे। सनातन धर्म और सनातनियों के रक्षक और पोषक थे। यही क्षत्रिय धर्म है, जिसको हमारे पूर्वजों ने निभाया है। उन्होंने देश और धर्म का सम्मान बचाने के लिए जीवनभर युद्ध किया और विजय पाई। इतिहास के आधार पर राणा सांगा पर जो अभद्र टिप्पणी की गई वह घोर निंदनीय है। महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि महाराणा प्रताप समस्त सनातनी भारतीयों के आदर्श है हम सब उनको नमन करते हैं। क्षत्रिय कल्याण परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने कह...