मधुबनी, फरवरी 21 -- मधुबनी, निज संवाददाता। क्षतिग्रस्त स्लुइस गेट की मरम्मत नहीं होने लोगों में काफी रोष है। 25 सालों से इसका निर्माण अधूरा रहने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अंधराठाढ़ी प्रखंड में पस्टन नवटोली स्थित इस गेट का निर्माण 50 सालों पूर्व किया गया था। लेकिन 25 साल पहले यह क्षतिग्रस्त हो गया और आज यह काफी जर्जर हो चुका है। इस गेट से इस क्षेत्र में लगभग दो हजार एकड़ भूमि की बाढ़ व सुखाड़ से सुरक्षा मिलती है। पटवन होने के कारण यह भूमि सिंचिंत रहा। लेकिन इसे जर्जर होने के कारण इसका पटवन नहीं हो रहा है। न इसे बाढ़ से सुरक्षा मिल रही है। युवा एवं खेल विभाग जिला सलाहकार सुनील चौधरी ने बताया कि इस क्षेत्र में सिंचाई व बाढ़ से राहत के लिए कोई विकल्प नहीं है। इसके बाद भी इसका मरम्मत नहीं किया गया है। गांव पस्टन नवटोली, गौ...