नई दिल्ली, जून 21 -- नई दिल्ली, व.सं.। ऑल इंडिया मोटर एंड गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने बारिश में क्षतिग्रस्त हो चुके राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल वसूली का विरोध किया है। एसोसिएशन ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को ज्ञापन भेजकर क्षतिग्रस्त राजमार्गों पर टोल वसूली रोके जाने या शुल्क में कटौती किए जाने की मांग की है। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्गों पर हर साल दुर्घटनाओं और आर्थिक नुकसान की शिकायतों का ब्योरा सार्वजनिक किए जाने की भी मांग की है। ऑल इंडिया मोटर एंड गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र कपूर का कहना है कि मानसून के दौरान कई राष्ट्रीय राजमार्गों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं। इससे हादसे हो रहे हैं। जिससे ट्रांसपोर्टर्स को भारी नुकसान हो रहा है। एसोसिएशन का कहना है कि जब सुविधा नहीं, तो शुल्क क्यों।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.