भदोही, फरवरी 10 -- ऊंज, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय राजमार्ग हाईवे से ऊंज गांव में जाने वाली प्रमुख मार्ग काफी दिन से क्षतिग्रस्त हो गई है। जर्जर मार्ग पर चलना राहगीरों के लिए जोखिम भरा साबित हो रहा है। दिन में तो किसी तरह लोग आवागमन कर ले रहे हैं। लेकिन रात्रि में इधर से होकर गुजरना खतरे से खाली नहीं रह गया है। ग्रामीणों की माने तो ऊंज गांव जाने वाली मार्ग दर्जनों स्थान पर जर्जर हो गई है। उपेक्षित मार्ग मरम्मत करने की मांग पूर्व में कई बार की जा चुकी है, लेकिन संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। सड़क पर बिछी गिट्टियां उखड़कर इधर-उधर बिखर गई है। ऐसे में घर से तैयार होकर स्कूल को निकले छोटे बच्चे अनिंयत्रित होकर गिरकर चोटिल हो जा रहे हैं। ऐसे में विभागीय स्तर से बदहाल मार्ग पर शीघ्र ही मरम्मत कार्य कराया जाना अत्यंत जरूरी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.