मुरादाबाद, मार्च 21 -- क्षतिग्रस्त पानी की पाइप लाइन के कारण कोर्ट रोड समेत कई कालोनियों के लोग गंदा पानी पीने के लिए मजबूर हो रहे थे। क्षेत्रीय लोगों की शिकायत पर गुरुवार को जलकल विभाग की टीम क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को ठीक करने के लिए पहुंची। खुदाई के कारण कोर्ट रोड पर जाम के हालात बने रहे। इससे स्थानीय लोगों के अलावा दुकानदारों को परेशानियों से जूझने के लिए मजबूर होना पड़ा। दुकानदारों देवेंद्र चंद्रा, धर्मेंद्र यादव, मयंक हंसराज, अशोक ढल, आशीष पाल, अमित गुप्ता ने बताया कि काफी समय से नलों में गंदा पानी आ रहा था। इसको लेकर शिकायत की गई थी। गुरुवार को टीम पाइप लाइन ठीक करने पहुंची। इससे दिन भर जाम के हालात बने रहने से परेशानियों से जूझना पड़ा। देर रात पाइप लाइन ठीक होने के बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.