अमरोहा, फरवरी 10 -- हसनपुर, संवाददाता। सहकारी चीनी मिल द्वारा सही गन्ने को सामान्य श्रेणी गन्ने में बदल दिया है, जिससे किसानों को परेशानी हो रही है। गन्ने का भुगतान भी काफी देरी से किया जा रहा है। सोमवार को मंडी समिति में भाकियू टिकैत की पंचायत में वक्ताओं ने ये बात कही। ब्लाक अध्यक्ष काले सिंह ने कहा कि भारत ने अमेरिका से कृषि उत्पादों को लेकर समझौता किया है, इससे किसानों को भारी नुकसान होगा। किसान का शोषण बढ़ जाएगा। समझौते को रद्द करने की गुहार लगाई। तहसील अध्यक्ष ठाकुर महेश सिंह ने कहा कि छुट्टा पशुओं ने किसानों की फसलों को बर्बाद कर दिया है। नीलगाय, सांड व व जंगली सूअर फसलों को खासा नुकसान पहुंचा रहे हैं। बार-बार मुद्दा उठाने के बाद भी अधिकारी छुट्टा पशुओं को पकड़वाने के लिए तैयार नहीं हैं। शहर से लेकर गांवों तक बंदर और कुत्तों के आतं...