चम्पावत, फरवरी 15 -- चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या नौ के वैकल्पिक मार्ग अमोड़ी-छतकोट-घूरचूम-पाली- सिप्टी मोटर मार्ग में क्वैराला नदी में बने वैली ब्रिज एवं पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य 95.21 लाख की लागत से किया गया है। जिसका विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी ने लोकापर्ण किया। सीएम कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल ने बताया कि वर्षों पुरानी जनता की मांग थी जो आज पूरी हुई है। क्वैराला नदी पर वैली ब्रिज का निर्माण कार्य पूर्ण हुआ। संपूर्ण क्वैराला घाटी के साथ-साथ यह मार्ग एनएच का विकल्प बनेगा इस दौरान कार्यकर्ताओं ने वैली ब्रिज की उपलब्धि पर सभी क्षेत्र वासियों की तरफ से मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रकाश बिनवाल, मनोज तड़ागी, अम्बा दत्त फुलारा , म...