पिथौरागढ़, मार्च 29 -- झूलाघाट। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 55वीं वाहिनी ने नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत नेपाल सीमा से लगे क्वीगांव में पशु शिविर लगाया। शनिवार को कमांडेंट (पशु चिकित्सक) डॉ. जेके शर्मा के नेतृत्व में टीम जमतरी व कुइगांव पहुंची। इस दौरान 92 मवेशियों की जांच कर पशुपालकों को नि:शुल्क दवा वितरित की गई। ग्रामीणों ने एसएसबी का आभार जताते हुए कहा कि शिविर लगाए जाने से पशुपालकों को बड़ी राहत मिल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.