मधेपुरा, दिसम्बर 4 -- पुरैनी, संवाद सूत्र।नया टोला चौक स्थित श्री बासुदेव प्लस टू विद्यालय परिसर में प्रखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी व क्विज का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सफल छात्र- छात्राओं को पुरस्कृत कर जिला स्तर पर चयन किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र से कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने क्विज और विज्ञान प्रदर्शनी का स्टॉल लगाया गया। लगाए गए पचास स्टॉलों में से छह प्रतिभागी ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक शंकर मंडल और दीपक कुमार ने बताया कि चयनित प्रतिभागी जिला प्रतियोगिता में भाग लेंगे। मौके पर रिंकू कुमार, धर्मेंद्र कुमार, सुदर्शन कुमार, श्रुति श्रीवास्तव, विकास कुमार, बबलू, रामंणजय कुमार, राजकुमार, संजय कुमार, सुमन कुमार झा, त्रिपुरी मिश्र, ललन शर्मा आदि शिक्षक मौजूद रहे।

हिं...