गाजीपुर, दिसम्बर 18 -- सेवराई। स्थानीय तहसील क्षेत्र के ब्लॉक संसाधन केंद्र भदौरा पर राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत क्विज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी भदौरा सुरेंद्र सिंह पटेल ने किया। प्रतियोगिता के प्रथम चरण में विद्यार्थियों की लिखित परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें से चयनित 25 विद्यार्थियों को पांच समूहों में विभाजित कर क्विज कराई गई। क्विज के दौरान बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कम्पोजिट विद्यालय वभनौलिया के प्रिंस कुमार सिंह ने प्रथम स्थान, उच्च प्राथमिक विद्यालय गहमर के शिवम कुमार ने द्वितीय स्थान तथा कम्पोजिट विद्यालय दिलदारनगर गांव के अमन कुमार गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंत में चयनित विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्र...