कौशाम्बी, अक्टूबर 18 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को बीआरसी सिराथू में किया गया। शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार गुप्ता द्वारा किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को विज्ञान विषय को रुचिपूर्ण ढंग से पढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों से विज्ञान विषय से संबंधित प्रश्न पूछे गए। सही उत्तर देने पर उन्हें अंक प्रदान किए गए। सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता हेतु किया गया। ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में सिराथू विकास खंड के जूनियर व कंपोजिट विद्यालय से 150 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग करते हुए लिखित परीक्षा दी। जिसमें लिखित परीक्षा में 25 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा उत्तीर्ण किया। इसके बाद साक्षात्कार के म...