रांची, जुलाई 28 -- रांची। डीपीएस रांची की ओर से आयोजित- ऐड द स्कॉलर्स गैंबल क्विज में एसआर डीएवी पुंदाग के विद्यार्थियों ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। कक्षा 12वीं की तनु सिंह, अश्विनी कुमार और उत्कर्ष खरे ने यह उपलब्धि स्कूल के खाते में डाली। उन्हें दो हजार रुपए का चेक प्रदान करके सम्मानित किया गया। साथ ही क्रिप्टिक क्रॉस वर्ड प्रतियोगिता में 11वीं कक्षा की सृष्टि सौम्या व आयुष रंजन ने भी तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। उन्हें एक हजार रुपए का चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया। एसआर डीएवी के प्राचार्य डॉ तापस घोष ने सभी विजयी प्रतिभागियों को बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...